लेबनान में पांच रणनीतिक स्थानों पर तैनात रहेंगे इजराइल के सुरक्षा बल

Ads

लेबनान में पांच रणनीतिक स्थानों पर तैनात रहेंगे इजराइल के सुरक्षा बल

  •  
  • Publish Date - February 17, 2025 / 08:15 PM IST,
    Updated On - February 17, 2025 / 08:15 PM IST

यरुशलम, 17 फरवरी (एपी) इजराइल के सैनिक दक्षिणी लेबनान में पांच रणनीतिक स्थानों पर तैनात रहेंगे। इजराइल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लेबनान की सरकार ने संघर्ष विराम समझौते के तहत इजराइली सैनिकों की वापसी में किसी भी तरह की देरी का विरोध किया है।

समझौते के तहत इजराइल के सैनिकों को मंगलवार तक उन स्थानों से लौटना है। हालांकि, इजराइल के अधिकारी ने कहा है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी सीमा के पास सैनिक तैनात रहेंगे।

एपी आशीष पवनेश

पवनेश