Ivanka Trump News: ट्रंप परिवार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा, ईरानी आरोपी के पास मिला घर का ब्लूप्रिंट और ये खौफनाक प्लान

Ads

Ivanka Trump News: ट्रंप परिवार पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! बेटी इवांका ट्रंप की हत्या साजिश का खुलासा, ‘ईरानी नेटवर्क’ एंगल आया सामने, आरोपी के पास से जो-जो मिला...

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 01:05 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 01:54 PM IST

trump daugter news/ image source: upuknews1 x handle

HIGHLIGHTS
  • इवांका ट्रंप पर साजिश खुलासा
  • तुर्की में आरोपी हुआ गिरफ्तार
  • ईरानी नेटवर्क से जुड़े तार

Ivanka Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की कथित हत्या की साजिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इराकी मूल के एक संदिग्ध ने इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि इस साजिश के पीछे ईरान समर्थित नेटवर्क और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का हाथ हो सकता है।

रिपोर्ट में क्या कहा गया ?

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर साल 2020 में हुए उस अमेरिकी ड्रोन हमले का बदला लेने की कोशिश की, जिसमें ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हुई थी। यह हमला ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनके आदेश पर किया गया था।

इवांका ट्रंप के घर का ब्लूप्रिंट भी मिला था

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पास फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के घर का ब्लूप्रिंट भी मिला था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने सोशल मीडिया पर कई धमकी भरे संदेश पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया था कि “न तो तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी।”

आरोपी कई बार इवांका ट्रंप की हत्या करने की बात कर चुका था

इराक के पूर्व राजनयिक एंटिफाध कानबर ने दावा किया कि आरोपी कई बार इवांका ट्रंप की हत्या करने की बात कर चुका था। उसका कहना था कि वह “ट्रंप का घर उसी तरह जलाना चाहता था, जैसे हमारा घर जलाया गया।” इस बयान के बाद अमेरिकी एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गईं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी को 15 मई को तुर्की में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे अमेरिका को सौंप दिया गया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह यूरोप और उत्तरी अमेरिका में करीब 18 हमलों या हमलों की कोशिशों में शामिल रहा है। इनमें गोलीबारी, आगजनी, चाकूबाजी और यहूदी स्थलों व अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की साजिश शामिल बताई जा रही है।

जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपी ईरान समर्थित मिलिशिया ‘कताइब हिजबुल्लाह’ के लिए काम करता था और उसके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से करीबी संबंध थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उसके संबंध पहले कासिम सुलेमानी और बाद में उनके उत्तराधिकारी इस्माइल कानी से भी रहे थे।

अधिकारियों का दावा है कि आरोपी ने अलग-अलग देशों में आने-जाने के लिए इराकी सर्विस पासपोर्ट और एक ट्रैवल एजेंसी का इस्तेमाल किया। हालांकि गुप्त गतिविधियों में शामिल होने के बावजूद वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और यूरोप की मशहूर जगहों से अपनी तस्वीरें और हथियारों से जुड़ी पोस्ट शेयर करता रहता था।

फिलहाल आरोपी को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। अमेरिकी एजेंसियां इस मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जांच में जुटी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-