जयशंकर ने जी7 की बैठक में सुरक्षा परिषद में सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

Ads

जयशंकर ने जी7 की बैठक में सुरक्षा परिषद में सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 01:16 AM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 01:16 AM IST

पेरिस, 26 मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को फ्रांस में आयोजित जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों, शांति स्थापनों के अभियानों को सुव्यवस्थित करने और मानवीय सहायता आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर प्रकाश डाला।

जयशंकर ने फ्रांस में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार के विषय पर साझेदारों के साथ हुई बैठक में भाषण दिया।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वैश्विक शासन में सुधार पर आमंत्रित साझेदारों के साथ जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के सत्र में भाषण दिया। यूएनएससी में सुधारों, शांतिरक्षा अभियानों को सुव्यवस्थित करने और मानवीय सहायता आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर प्रकाश डाला।’’

पोस्ट में लिखा, ‘‘खास कर वैश्विक दक्षिण की ऊर्जा चुनौतियों, उर्वरक आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाया गया।’’

भाषा

यासिर संतोष

संतोष