ईरान में पिछले साल हिरासत में लिया गया जापानी नागरिक रिहा: जापान के विदेश मंत्री

Ads

ईरान में पिछले साल हिरासत में लिया गया जापानी नागरिक रिहा: जापान के विदेश मंत्री

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 08:18 AM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 08:18 AM IST

तोक्यो, 22 मार्च (एपी) जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को बताया कि ईरान में हिरासत में लिए गए दो जापानी नागरिकों में से एक को रिहा कर दिया गया है।

मोतेगी ने ‘फूजी टेलीविजन’ के एक ‘टॉक शो’ में कहा कि यह व्यक्ति पिछले साल से हिरासत में था और उसे बुधवार को रिहा किया गया।

उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया एक अन्य जापानी नागरिक अब भी हिरासत में है।

‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ (सीपीजे) ने कहा है कि जो व्यक्ति ईरान में अब भी हिरासत में है वह जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके का एक पत्रकार है।

सीपीजे ने कहा कि एनएचके के पत्रकार को 20 जनवरी को ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने गिरफ्तार किया था और उसे 23 फरवरी को एविन जेल भेज दिया गया।

मोतेगी ने हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों में से किसी की भी पहचान उजागर नहीं की। उन्होंने कहा कि रिहा किए गए जापानी नागरिक को 2025 में हिरासत में लिया गया था।

एपी

सिम्मी गोला

गोला