मरियम नवाज ने मारे गए हिज़्बुल आतंकवादी को ‘हीरो’ बताया

Ads

मरियम नवाज ने मारे गए हिज़्बुल आतंकवादी को 'हीरो' बताया

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 10:21 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 10:21 PM IST

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, आठ जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हिज्बुल मुजाहिदीन के मारे गए आतंकवादी बुरहान वानी को बुधवार को ‘हीरो’ (नायक) बताया और कहा कि उनका देश कश्मीर मुद्दे को सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाता रहेगा।

वानी जुलाई 2016 में दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। बुरहान वानी की मौत के 10 वर्ष पूरे होने पर जारी एक बयान में मरियम ने कहा कि वानी कश्मीर के लोगों का अभी भी ‘‘सच्चा नायक’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान कश्मीरी लोगों की आवाज उठाता रहेगा और सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनके न्यायसंगत मुद्दे का समर्थन करता रहेगा।’’

पिछले सप्ताह मरियम की तस्वीर पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के प्रमुख खालिद मसूद संधू के साथ सामने आई थी। पीएमएमएल प्रतिबंधित जमात-उद-दावा का राजनीतिक संगठन है।

भाषा अमित माधव

माधव