Jasveen Sangha Latest News: भारतीय मूल की ड्रग डीलर जसवीन सांघा को 15 साल जेल की सजा.. इस मशहूर अभिनेता ने गंवाई थी जान, जानें क्यों हुई थी मौत

Jasveen Sangha Latest News: ब्रिटिश-अमेरिकी ड्रग डीलर जसवीन सांघा को 15 साल की सज़ा, मैथ्यू पेरी की मौत में भूमिका, केटामाइन बेचने का आरोप

Jasveen Sangha Latest News: भारतीय मूल की ड्रग डीलर जसवीन सांघा को 15 साल जेल की सजा.. इस मशहूर अभिनेता ने गंवाई थी जान, जानें क्यों हुई थी मौत

Jasveen Sangha Latest News || Image- The Pioneer FILE

Modified Date: April 9, 2026 / 11:10 pm IST
Published Date: April 9, 2026 11:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जसवीन सांघा को केटामाइन बेचने का आरोप
  • मैथ्यू पेरी की 2023 में केटामाइन ओवरडोज़ से मौत
  • "केटामाइन क्वीन" के नाम से प्रसिद्ध हुईं जसवीन

लन्दन: भारतीय मूल की ब्रिटिश-अमेरिकी ड्रग डीलर जसवीन सांघा को केटामाइन बेचने के आरोप में 15 साल की सज़ा सुनाई गई है। इस केटामाइन की वजह से ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता मैथ्यू पेरी की 2023 में मौत हो गई थी। (Jasveen Sangha Latest News) जसवीन सांघा को हॉलीवुड के बड़े लोगों को नशीले सामान सप्लाई करने के लिए “केटामाइन क्वीन” के नाम से जाना जाता है।

मशहूर हस्तियों को करती थी ड्रग सप्लाई

बता दें कि, 42 साल की जसवीन अमेरिका और ब्रिटेन दोनों देशों की नागरिकता रखती हैं। 2023 में पेरी की ड्रग्स ओवरडोज़ से हुई मौत में उसकी भूमिका सामने आई थी। वह लंदन में जन्मी और पंजाबी मूल की हैं। सांघा पर आरोप है कि वह लॉस एंजिल्स में ड्रग्स का बड़ा व्यापार करती थी, जिसमें वह हॉलीवुड के अमीर ग्राहकों को केटामाइन, मेथामफेटामाइन और अन्य नशीले पदार्थ सप्लाई करती थी। सरकारी वकील ने कहा कि वह खुद को एक खास डीलर के रूप में पेश करती थी जो केवल “मशहूर हस्तियों” की जरूरतों को पूरा करती थी।

बेचीं थी केटामाइन की 51 शीशी

सांघा और एक अन्य शख्स एरिक फ्लेमिंग ने मैथ्यू पेरी को केटामाइन सप्लाई किया था। आरोपों के मुताबिक, सांघा और फ्लेमिंग ने पेरी को केटामाइन की 51 शीशियाँ बेचीं थी। इसे उनके पर्सनल असिस्टेंट केनेथ इवामासा ने पेरी को दिया था।

पहले भी हुई थी 2 की मौत

2023 में मैथ्यू पेरी की मौत ने उनके फैंस को गहरा सदमा पहुँचा था। बाद में सांघा ने सोशल मीडिया ऐप ‘सिग्नल’ पर फ्लेमिंग से संपर्क किया और सभी मैसेज मिटाने को कहा। संघा के इस कोशिश से यह साफ़ हुआ कि उसने पेरी की मौत के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की थी। (Jasveen Sangha Latest News) सांघा पर पहले ही दो लोगों की मौत का आरोप था जिनकी मौत नशे के ओवरडोज़ के बाद हुई थी। इनमें से एक लॉस एंजिल्स के कोडी मैक लॉरी भी थे। इसकी मौत भी केटामाइन से हुई थी।

बता दें कि, सांघा एक शिक्षित महिला है। बताया जाता है कि, पैसों की लालच की वजह से यह गलत कदम उठाया था, हालाँकि बाद में इस जसवीन का पेशा हो गया। वही सुनवाई के दौरान उसके बचाव पक्ष ने उसकी रिहाई की गुहार लगाई थी। वकीलों ने यह दलील दी थी कि उसने सुधार और पुनर्वास कार्यक्रमों में भाग लिया है। लेकिन अंत में जज ने उसे 15 साल की सज़ा सुनाई। सांघा ने सज़ा सुनाए जाने से पहले अदालत में अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह हर दिन माफी की दुआ करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास

उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश

जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया

असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान

असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown