अमेरिका ‘धुर वामपंथी राजनीतिक आतंकवाद’ पर अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगा

अमेरिका ‘धुर वामपंथी राजनीतिक आतंकवाद’ पर अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगा

अमेरिका ‘धुर वामपंथी राजनीतिक आतंकवाद’ पर अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगा
Modified Date: July 16, 2026 / 12:58 am IST
Published Date: July 16, 2026 12:58 am IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 15 जुलाई (भाषा) अमेरिका बृहस्पतिवार को ‘धुर वामपंथी राजनीतिक आतंकवाद’ के फिर से उभरते खतरे और उससे निपटने के लिए साझा रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से एक अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह हिंसक गतिविधियों की बेहतर निगरानी, आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक, महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा और ‘‘सीमाओं से परे इस खतरे’’ के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देंगे।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि ‘धुर-वामपंथी राजनीतिक आतंकवाद फिर से उभर रहा है और पश्चिमी गोलार्द्ध, यूरोप, एशिया तथा अन्य क्षेत्रों में हिंसक आतंकवादी घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है।’’

बयान में कहा गया कि ये अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं, बल्कि आजाद समाजों को अस्थिर करने के उद्देश्य से राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हैं। इसके तहत आम नागरिकों, सरकारी अधिकारियों, पुलिस एवं कानून-प्रवर्तन एजेंसियों, कारोबारी प्रतिष्ठानों और दुनिया भर की महत्वपूर्ण अवसंरचना को निशाना बनाया जा रहा है।

भारत के इस सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आतंकवाद-रोधी रणनीति में इस खतरे को नजरअंदाज किया गया, इसके जोखिम के बावजूद इसे कम आंका गया और इससे निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए गए।

भाषा

खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में