सऊदी अरब में सात साल जेल में रखने के बाद पत्रकार को फांसी दी गई

Ads

सऊदी अरब में सात साल जेल में रखने के बाद पत्रकार को फांसी दी गई

  •  
  • Publish Date - June 15, 2025 / 05:17 PM IST,
    Updated On - June 15, 2025 / 05:17 PM IST

दुबई, 15 जून (एपी) सऊदी अरब में 2018 में गिरफ्तार किए गए आतंकवाद और राजद्रोह के दोषी एक प्रमुख पत्रकार को फांसी दे दी गई है। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, देश की सर्वोच्च अदालत ने पत्रकार तुर्की अल-जासेर की मौत की सजा बरकरार रखी जिसके बाद शनिवार को उन्हें फांसी दे दी गई।

अधिकारियों ने 2018 में अल-जासेर के घर पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार करके कंप्यूटर और फोन जब्त कर लिए थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई कब हुई और कितने समय तक चली।

न्यूयॉर्क स्थित ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ के अनुसार, सऊदी अधिकारियों ने कहा कि अल-जासेर ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक सोशल मीडिया अकाउंट के लिए जिम्मेदार थे, जिस पर सऊदी राजघरानों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। अल-जासेर पर आतंकवादियों और आतंकवादी समूहों के बारे में कई विवादास्पद ट्वीट पोस्ट करने का भी आरोप था।

अल-जासेर ने 2013 से 2015 तक एक निजी ब्लॉग चलाया था और वह 2011 में मध्य एशिया को हिला देने वाले अरब स्प्रिंग आंदोलनों, महिला अधिकारों और भ्रष्टाचार पर अपने लेखों के लिए प्रसिद्ध थे।

एपी जोहेब नरेश

नरेश