पाकिस्तान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया हाथ,इमरान खान बोले-संकट की घड़ी में भारत का देंगे साथ
पाकिस्तान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया हाथ,इमरान खान बोले-संकट की घड़ी में भारत का देंगे साथ
नई दिल्ली। केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान ने हाथ बढ़ाया है। इमरान खान ने कहा है संकट की इस घड़ी में भारत के साथ पाकिस्तान खड़ा है। इमरान खान ने ट्वीट कर कहा है कि पाकिस्तान हर परिस्थिति में हर जरूरी मानवीय सहायता करने के लिए तैयार है।
पढ़ें- व्हाट्सएप ने दिया सरकार को झटका, कहा- मैसेज का सोर्स जानने कोई सॉफ्टवेयर नहीं
केरल में विनाशकारी बाढ़ में अब तक 373 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लाख लोग बेघर हो गए हैं। सूबे के 3,314 राहत शिविरों में करीब 12.10 लाख लोगों को रखा गया है। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य भी केरल को पूरी मदद दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त सांसद, विधायक, मंत्री, न्यायाधीश, एक्टर, आम नागरिक और कई स्वयंसेवी संगठन भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे हैं। पूरे हिंदुस्तान से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और पैसे भेजे जा रहे हैं।
पढ़ें- देश के 16 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
वहीं, केरल सरकार ने इस बाढ़ के लिए तमिलनाडु सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट में केरल सरकार की तरफ से दाखिल हलफनामे में कहा गया कि मुल्लापेरियार बांध में जल का स्तर बढ़ जाने के बाद अचानक पानी छोड़े जाने की वजह से यह बाढ़ आई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


