कुलभूषण को मौत मिलेगी या जिंदगी, ICJ आज सुनाएगा फैसला

Ads

कुलभूषण को मौत मिलेगी या जिंदगी, ICJ आज सुनाएगा फैसला

  •  
  • Publish Date - May 18, 2017 / 02:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

 

कुलभूषण जाधव मामले में हेग स्थित ICJ यानि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस आज अपना फैसला सुनाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर क़रीब साढ़े तीन बजे ICJ अपना फैसला सुनाएगा। सोमवार को पाकिस्तान और भारत की दलीलें सुनने के बाद ICJ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पाकिस्तान ने सुनवाई के दौरान दलील दी थी, कि जाधव को 3 मार्च 2016 को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया और वो इस लायक नहीं है, कि उसका कांसुलर एक्सेस दिया जाए।

पाकिस्तान ने ये भी कहा था, कि जाधव का मामला अंतरराष्ट्रीय अदालत के दायरे में नहीं आता है, क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। जबकि, भारत ने कुलभूषण जाधव केस को विएना संधि का सरासर उल्लंघन करार दिया है। पाकिस्तान के मिलिट्री कोर्ट ने ने कुलभूषण जाधव को जासूसी और विध्वंसकारी साजिश रचने के आरोप में दोषी पाते हुए 10 अप्रैल को मौत की सज़ा सुनाई है। पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में उन्हें एक साल से भी ज्यादा समय से हिरासत में रखा है।