दुबई, 19 मार्च (एपी) कुवैत की एक अदालत ने पिछले साल हुए संसदीय चुनाव के परिणाम को रविवार को रद्द कर दिया।
सरकारी समाचार समिति केयूएनए ने यह खबर दी है। कुवैत की संवैधानिक अदालत के इस फैसले से तेल समृद्ध इस छोटे से देश की राजनीति में और अराजकता पैदा होगी।
अपने फैसले में अदालत ने वर्ष 2020 में संसद को भंग किये जाने के शासनादेश में ‘विसंगतियों’ का हवाला दिया। वैसे अधिकारियों ने तत्काल यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसका कुवैत की संसद के लिए क्या मतलब होगा।
खाड़ी के अरब देशों में कुवैत में ही सबसे मुक्त और सक्रिय संसद है, लेकिन राजनीतिक सत्ता अब भी सत्तारूढ़ अल सबह परिवार के हाथों में काफी हद तक केंद्रित है।
यह परिवार प्रधानमंत्री एवं मंत्रिमंडल की नियुक्ति करता है और समय-समय पर संसद को भंग कर सकता है।
एपी राजकुमार संतोष
संतोष