इजराइल में लेबर पार्टी के प्रमुख इस्तीफा देंगे

Ads

इजराइल में लेबर पार्टी के प्रमुख इस्तीफा देंगे

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 05:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

यरुशलम, 23 दिसंबर (एपी) इज़राइल की लेबर पार्टी के प्रमुख अमीर पेरेत्ज ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के नेता के रूप में फिर से अपना निर्वाचन नहीं चाहते हैं। देश में दो साल के भीतर चौथी बार चुनाव होने जा रहा है।

सरकार के अपने दो मुख्य सहयोगी दलों लिकुड और ब्लू एंड व्हाइट पार्टियों के बीच गठबंधन विवादों के बीच राष्ट्रीय बजट पारित करने में विफल रहने के बाद इज़राइल की संसद नेसेट को आधी रात को भंग कर दिया गया।

मार्च 2019 के बाद से इज़राइल में चौथी बार राष्ट्रीय चुनाव होने जा रहा है। यह देश अभी कोरोना वायरस के प्रकोप और गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। नए चुनाव 23 मार्च को होंगे।

लेबर पार्टी के प्रमुख अमीर पेरेत्ज ने घोषणा की कि वह पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा देंगे।

एपी कृष्ण मनीषा

मनीषा