नेताओं को अपने आचरण और कामकाज में उत्कृष्टता लानी होगी: बर्नहम

Ads

नेताओं को अपने आचरण और कामकाज में उत्कृष्टता लानी होगी: बर्नहम

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 05:45 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 05:45 PM IST

लंदन, 20 जुलाई (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने देश के नए नेता के रूप में अपने पहले संबोधन में कहा कि नेताओं को अपने आचरण और कामकाज में ‘‘उत्कृष्टता लानी होगी।’’

बर्नहम ने ऐसी व्यवस्था में ‘‘निर्णायक बदलाव’’ लाने का वादा किया, जिसके बारे में उनका कहना है कि 1980 के दशक से वह गलत दिशा में चली गई है।

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय द्वारा औपचारिक रूप से नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के कुछ ही समय बाद बर्नहम ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर यह संबोधन दिया।

एपी अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल