लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने नेतन्याहू से बातचीत करने से इनकार किया

Ads

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने नेतन्याहू से बातचीत करने से इनकार किया

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 08:14 PM IST

बेरूत, 16 अप्रैल (एपी) लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने बृहस्पतिवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत करने से इनकार कर दिया। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बातचीत के दौरान की गई और वाशिंगटन ने लेबनान के रुख के प्रति ‘सहानुभूति’ दिखाई।

औन के कार्यालय ने रुबियो के साथ फोन पर हुई बातचीत की एक सार्वजनिक बयान में पुष्टि की है, लेकिन इसमें नेतन्याहू के साथ संभावित बातचीत का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

एपी

सुमित अविनाश

अविनाश