दुनियाभर में उच्च पदों पर आसीन भारतीय समुदाय के सदस्यों की सूची सोमवार को जारी की जाएगी

दुनियाभर में उच्च पदों पर आसीन भारतीय समुदाय के सदस्यों की सूची सोमवार को जारी की जाएगी

दुनियाभर में उच्च पदों पर आसीन भारतीय समुदाय के सदस्यों की सूची सोमवार को जारी की जाएगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: February 14, 2021 9:50 am IST

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 फरवरी (भाषा) दुनियाभर में उच्च पदों पर आसीन भारतीय समुदाय के 200 से अधिक लोगों की सोमवार को एक सूची जारी की जाएगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में समुदाय के नेताओं की उपलब्धियों का उल्लेख होगा।

दुनियाभर में भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला अमेरिका स्थित संगठन ‘इंडियास्पोरा’ 15 फरवरी को ‘अमेरिकी राष्ट्रपति दिवस’ के मौके पर पहली बार 15 देशों के ऐसे 200 नेताओं की सूची जारी करेगा।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हाल ही में इस सूची में शामिल हुई हैं। वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं।

‘इंडियास्पोरा’ ने एक बयान में कहा कि इस सूची में शामिल अन्य लोग निर्वाचित अधिकारी, विभिन्न पदों पर नियुक्त लोग अथवा नौकरशाह हैं। ये सभी लोक सेवा के जरिये स्थानीय और वैश्विक स्तर पर राजनीति तथा नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण सूत्रधार रहे हैं।

‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”15 देशों में 200 से अधिक नेताओं का सेवा या लोकसेवा में नाम कमाना अतुल्य बात है। वे दुनियाभर में मौजूद भारतीय समुदाय के 55 करोड़ से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ”

रंगास्वामी सिलीकॉन वैली में रहने वाले एक उद्यमी तथा निवेशक भी हैं।

उन्होंने कहा कि सोमवार को यह सूची जारी की जाएगी।

भाषा जोहेब नीरज

नीरज


लेखक के बारे में