मैंडेलसन नियुक्ति विवाद : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने इस्तीफे की मांग खारिज की

Ads

मैंडेलसन नियुक्ति विवाद : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने इस्तीफे की मांग खारिज की

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 06:04 PM IST

लंदन, 17 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने शुक्रवार को उनके इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया। ये मांग इस खुलासे के बाद उठाई गई कि वाशिंगटन में ब्रिटेन के राजदूत पद के लिए उनकी ओर से नामित व्यक्ति को सुरक्षा जांच में विफल रहने के बावजूद नियुक्त किया गया था।

स्टार्मर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि विदेश कार्यालय ने 2025 की शुरुआत में सुरक्षा अधिकारियों की उस सिफारिश को खारिज कर दिया था, जिसमें पीटर मैंडेलसन को यह पद न देने की बात कही गई थी।

विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ओली रॉबिंस ने इस फैसले की जिम्मेदारी लेते हुए बृहस्पतिवार देर रात इस्तीफा दे दिया था।

माना जा रहा है कि मैंडेलसन की नियुक्ति जोखिम भरी थी, क्योंकि अतीत में उनकी मुलाकात यौन अपराध के दोषी जेफरी एप्स्टीन से हुई थी।

स्टार्मर ने कहा कि वह इस मामले में उन्हें अंधेरे में रखे जाने से ‘‘बेहद आक्रोशित’’ हैं। उन्होंने इसे ‘‘चौंकाने वाला’’ और ‘‘अक्षम्य’’ करार दिया।

स्टार्मर ने कहा कि वह सोमवार को संसद के समक्ष ‘‘पूरी पारदर्शिता के साथ सभी प्रासंगिक तथ्य पेश करेंगे।’’

विपक्षी नेताओं ने इस बात पर हैरानी जताई कि यह कैसे संभव है कि स्टार्मर को मैंडेलसन के सुरक्षा जांच में विफल रहने के बारे के जानकारी नहीं थी।

स्टार्मर के कार्यालय ने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री को इस बारे में इसी सप्ताह पता चला।

एपी शफीक पारुल

पारुल