अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा, मास्क पहनने वाले हमेशा रहते है कोरोना से संक्रमित

Ads

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा, मास्क पहनने वाले हमेशा रहते है कोरोना से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - October 16, 2020 / 04:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (एपी) । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे ‘‘हर समय ’’ कोरोना वायरस से संक्रमित रहते हैं। हालांकि उनके इस दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है।

मियामी में बृहस्पतिवार को एनबीसी न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया ।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने शुरू किया #MainBhiShivraj कैंपेन, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया 24 घंटे के भीतर डीपी

राष्ट्रपति से 26 सितंबर को व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर हुए एक कार्यक्रम के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बारे में माना जाता है कि वह संक्रमण का स्रोत रहा और उसमें शामिल होने वाले कई मेहमान कोविड-19 से पीड़ित हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे।

संक्रमित होने वाले लोगों में खुद राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस नेता के पैर छूकर लिया ​​उपचुनाव में जीत का आर्शीवाद, कांग्रेस से बगावत

राष्ट्रपति स्वयं कभी-कभार ही मास्क पहनते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मास्क से कोई दिक्कत नहीं हालांकि इसके बाद दावा किया कि ‘‘मास्क पहनने वाले लोग इससे (संक्रमण) हर वक्त पीड़ित रहते हैं।’’