मेडिको-लीगल रिपोर्ट से दो विदेशियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई : पाकिस्तानी अधिकारी

Ads

मेडिको-लीगल रिपोर्ट से दो विदेशियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई : पाकिस्तानी अधिकारी

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 09:51 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 09:51 PM IST

लाहौर, नौ जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इसहाक डार के एक रिश्तेदार सहित आठ संदिग्धों के डीएनए नमूने की जांच किये जाने के बीच चिकित्सकीय जांच में दो विदेशी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाओं का कथित तौर पर 29 जून को कुछ लोगों ने अपहरण कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया था।

पुलिस ने इस मामले में डार के एक रिश्तेदार समेत आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं ने अपने बयान दर्ज कराए और उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। इसके बाद वे पिछले सप्ताह यूरोप लौट गईं।

घटनाक्रम से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चिकित्सकीय एवं विधिक जांच (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) में दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया कि सभी आठ संदिग्धों के डीएनए नमूने लेकर चिकित्सीय जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, डीएनए जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि आठ आरोपियों में से कितने लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया था।’’

पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में इसहाक डार के रिश्तेदार से हुई थी। उसने उन्हें पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया और उनके लिए ‘व्यावसायिक वीजा’ की व्यवस्था की। इसके बाद वे 29 जून को लाहौर पहुंचीं।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश