middle east war/ image source: ANI x handle
Middle East War Update: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों ने एक परिवहन विमान और दो अमेरिकी हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया है। हालांकि, इस हमले को लेकर स्वतंत्र रूप से पुष्टि की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
Islamic Republic News Agency (IRNA) tweets, “A transport aircraft and two American helicopters were hit by Iran’s Armed Forces” pic.twitter.com/bFW1DYPbQ8
— ANI (@ANI) April 5, 2026
इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए बड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान के पास समय तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी ईरान को 10 दिनों की मोहलत दी गई थी और अब 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की शर्त रखी गई है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि अगर ईरान इस मांग को पूरा नहीं करता, तो उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।
US President Donald Trump has posted this about the Iran War on his official Truth Social account. pic.twitter.com/8ymSOFcWRm
— ANI (@ANI) April 5, 2026
वहीं, ईरान ने अमेरिकी अल्टीमेटम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी पक्ष ने ट्रंप की चेतावनी को उनकी घबराहट और बेबसी का संकेत बताया है। ईरान ने कहा कि इस तरह की धमकियां देना अमेरिका की कमजोरी को दर्शाता है और अगर कोई आक्रामक कदम उठाया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यहां तक कि ईरान ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई ट्रंप के लिए “जहन्नुम के दरवाजे खोल सकती है।” दोनों देशों के बीच बढ़ती इस बयानबाजी ने वैश्विक स्तर पर चिंता को और गहरा कर दिया है।