पाकिस्तान में अर्धसैनिक बल के जवानों के वाहन पर आतंकवादियों का हमला, पांच लोगों की मौत
पाकिस्तान में अर्धसैनिक बल के जवानों के वाहन पर आतंकवादियों का हमला, पांच लोगों की मौत
पेशावर, दो फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को आतंकवादियों द्वारा अर्धसैनिक बल के वाहन पर हमला किए जाने से चार जवानों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में हुई।
पुलिस के अनुसार ‘करिजत लेवी’ नामक अर्धसैनिक बल के जवान एक निजी चालक के साथ जिले की दरबान तहसील में चोरी हुए ट्रक को बरामद करने जा रहे थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया।
हमले में बल के चार जवान और एक नागरिक की मौत हो गई।
सुरक्षा बल, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) और बलूचिस्तान दोनों में आतंकवादियों के सफाए के लिए देशभर में व्यापक स्तर पर आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे हैं।
शनिवार को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 23 आतंकवादियों को मार गिराया।
भाषा खारी रंजन
रंजन

Facebook


