मंत्री को ‘कर अपराधों’ के कारण हटया जा रहा है : इजरायली उच्चतम न्यायालय
मंत्री को ‘कर अपराधों’ के कारण हटया जा रहा है : इजरायली उच्चतम न्यायालय
यरुशलम, 18 जनवरी (एपी) इजराइल के उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया कि देश की नई सरकार का एक प्रमुख सदस्य कैबिनेट मंत्री के रूप में काम नहीं कर सकता है। इस फैसले ने इजरायल में अदालतों की शक्ति को लेकर विवादों को गहरा कर दिया और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समक्ष गठबंधन को लेकर पहला संकट पैदा कर सकता है।
उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि नेतन्याहू की पिछली सरकारों में बार-बार सेवा करने वाले अति-रूढ़िवादी शास पार्टी के प्रभावशाली प्रमुख आर्य डेरी को “कर अपराधों” के लिए पिछले साल एक दलील के मद्देनजर दोषी ठहराए जाने और प्रोबेशन पर रखे जाने के बाद मंत्री के रूप में सेवा करने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। डेरी ने पद न छोड़ने का संकल्प लिया है।
नेतन्याहू को अब यह तय करना होगा कि क्या वह अदालत के फैसले का पालन करते हैं और अपने प्रमुख सहयोगी, डेरी को कैबिनेट से निष्कासित करते हैं। या न्यायिक प्रणाली के साथ विवाद को एक पायदान ऊपर ले जाते हैं और इस फैसले की अवहेलना करते हैं।
एपी जितेंद्र अर्पणा
अर्पणा

Facebook


