होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर प्रक्षेपास्त्र से हमला: ब्रिटेन की सेना

Ads

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर प्रक्षेपास्त्र से हमला: ब्रिटेन की सेना

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 09:54 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 09:54 AM IST

दुबई, चार मई (एपी) ब्रिटेन की सेना ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज पर प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया। ईरान और अमेरिका के मध्य तनाव के बीच कुछ ही घंटों में इस तरह का यह दूसरा हमला है।

ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि रविवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैरा के पास एक टैंकर को निशाना बनाया गया था।

सेना ने कहा कि टैंकर पर ‘‘अज्ञात प्रक्षेपास्त्र’’ से हमला हुआ है।

सेना के केंद्र ने कहा, ‘‘ चालक दल सुरक्षित हैं। पर्यावरण पर कोई असर नहीं पड़ा है।’’

रविवार को जलडमरूमध्य में एक अन्य जहाज पर भी हमला हुआ था।

एपी सुरभि शोभना

शोभना