अदन की खाड़ी में अमेरिकी स्वामित्व वाले पोत पर मिसाइल हमला
अदन की खाड़ी में अमेरिकी स्वामित्व वाले पोत पर मिसाइल हमला
यरूशलम, 15 जनवरी (एपी) यमन से दागी गई मिसाइल के जरिये सोमवार को अदन की खाड़ी में अमेरिकी स्वामित्व वाले एक पोत पर हमला किया गया। एक निजी सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी।
‘एम्ब्रे एंड द्रयाद ग्लोबल’ ने पोत की पहचान मालवाहक पोत ‘ईगल जिब्राल्टर’ के रूप में की है।
पोत का स्वामित्व कनेक्टिकट स्थित फर्म ‘ईगल बल्क’ के पास है, जो न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करती है।
कंपनी ने कई बार अनुरोध के बावजूद कोई टिप्पणी नहीं की है।
किसी भी समूह ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। हालांकि, यमन के हूती विद्रोही इस क्षेत्र में कई देशों के पोत को निशाना बनाते हैं।
एपी शफीक माधव
माधव

Facebook


