ASEAN : मोदी ने किया महावीर फिलीपींस फाउंडेशन का दौरा
ASEAN : मोदी ने किया महावीर फिलीपींस फाउंडेशन का दौरा
मनीला। आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ही कई बड़े विश्व नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन के उद्वाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिलीपींस के लाॅस बनोस इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टयूट का दौरा किया।
.@narendramodi ने फिलीपींस के लॉस बनोस के इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा किया, इस एक इंस्टीट्यूट का सेंटर जल्द ही वाराणसी में खुलेगा. पीएम ने इस दौरान IRRI में कार्यरत कई भारतीय विज्ञानिकों से भी बातचीत की. pic.twitter.com/HgFcJicpTr
— IBC24 (@IBC24News) November 13, 2017
इस इंटरनेशन रिसर्च इंस्टयूट का एक सेंटर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खुलने वाला है। जिसके बाद वे फिलीपींस के राष्ट्रपति और आसियान शिखर सम्मेलन के चेयरपर्सन रोड्रिगो दुतर्ते के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे इसी के साथ उनकी एक द्वपक्षीय बैठक अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप के साथ भी संभावित है।
ASEAN celebrates 50 years of robust cooperation and working towards a better tomorrow. India cherishes the strong ties with the @ASEAN family. pic.twitter.com/x4SBhU8VMo
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2017
इसके इतर प्रधानमंत्री ने आज महावीर फिलीपींस फाउंडेशन का दौरा किया। फिलीपींस के फाउंडेशन का जयपुर बेस्ड भगवान महावीर विकलांग समीति के साथ एसोसिएशन है जो अपने जयपुर फुट के लिए प्रसिद्ध है। यह संस्थान अपनी ओर से जरूरतमंद लोगों को जयपुर फुट का निःशुल्क वितरण करते है। यहां नरेंद्र मोदी ने 9 साल से कार्लो मिगेल सिलवानो के साथ मुलाकात की
“I want to be a policeman” my young friend told me…glad to see the Jaipur Foot giving wings to the aspirations of many youngsters like him. pic.twitter.com/APpMVdZz0I
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2017
यह बच्चा उन हजारों फिलीपींस लाभार्थियों मे से एक है जो इस संस्थान और जयपुर फुट की मदद से अपने पैरों पर चल पा रहे है।
अमन वर्मा, IBC24

Facebook


