नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल तीन अफ्रीकी देशों के पांच दिनी दौरे पर रवाना हुए। वे सबसे पहले रवांडा पहुंचे। जहां राष्ट्रपति पॉल कागामे ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने रवांडा के लिये 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेशकश भी की। राष्ट्रपति कागमे के साथ बातचीत के बाद मोदी ने घोषणा की कि भारत जल्द रवांडा में अपना दूतावास खोलेगा।
#WATCH: The Indian Community in #Rwanda‘s Kigali chants ‘Modi,Modi’, as PM Modi leaves the dais after addressing them. pic.twitter.com/8W74K9WHvK
— ANI (@ANI) July 23, 2018
पढ़ें- भीड़ के हाथों हत्याएंं रोकने केंद्र ने गठित की उच्च स्तरीय समिति, चार हफ्ते में सौंपेगी रिपोर्ट
रवांडा में मीडिया को दिये गये संयुक्त बयान में मोदी ने कहा, ‘‘हमलोग रवांडा में एक उच्चायोग खोलने जा रहे हैं। इससे दोनों देशों की संबंधित सरकारों के बीच ना सिर्फ संवाद स्थापित होगा बल्कि वाणिज्य संबंधी, पासपोर्ट, वीजा के लिये सुविधाएं भी सुनिश्चित होंगी’’। मोदी की दो दिवसीय रवांडा यात्रा अपने आप में अहम है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की रवांडा की पहली यात्रा है।
पढ़ें- बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की बढ़ेगी पेंशन, तीन करोड़ पेंशनर्स को होगा फायदा
दोनों देशों ने चमड़ा एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किये. भारत ने कई औद्योगिक पार्क के विकास एवं रवांडा में किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिये 10 करोड़ डॉलर और कृषि के लिये 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की पेशकश की। आपसी बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने कारोबार एवं निवेश, क्षमता निर्माण, विकासात्मक सहयोग और दोनों देशों के बीच संबंध में भागीदारी मजबूत करने के लिये प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत में भी हिस्सा लिया।
वेब डेस्क, IBC24