थ्यानआनमेन चौक पर दमनकारी कार्रवाई से संबंधित स्मारक हांगकांग से हटाये गए

थ्यानआनमेन चौक पर दमनकारी कार्रवाई से संबंधित स्मारक हांगकांग से हटाये गए

थ्यानआनमेन चौक पर दमनकारी कार्रवाई से संबंधित स्मारक हांगकांग से हटाये गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: December 24, 2021 3:42 pm IST

हांगहांग, 24 दिसंबर (एपी) हांगकांग के विश्वविद्यालय उन स्मारकों को हटा रहे हैं, जो बीजिंग के थ्यानआनमेन चौक पर 1989 में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के खिलाफ चीन की दमनकारी कार्रवाई से संबंधित थे।

पढ़ें- नए साल में बाइक और स्कूटर के बढ़ने वाले हैं दाम.. जानिए कितनी ज्यादा होने वाली है कीमत

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

हांगकांग के चाइनीज यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार सुबह ‘‘गॉडेस ऑफ डेमोक्रेसी’’ प्रतिमा हटा दी, जिसे कला के छात्रों ने दमन की घटना को लेकर तैयार किया था।

पढ़ें- कारोबारी के घर से अब तक 150 करोड़ कैश जब्त, 8 मशीनें 24 घंटे में भी नहीं गिन पाईं नोट.. गिनती अब भी जारी.. वीडियो वायरल

स्मारकों को हटाना दमनकारी घटनाओं को जन चेतना से हटाने के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रयासों को रेखांकित करता है। यह ऐसे समय हो रहा है जब पार्टी हांगकांग में अपने शासन के लिए लोकतांत्रिक चुनौतियों का सामना कर रही है।

पढ़ें- बीजेपी में कई दलों के बड़े नेता शामिल, अखिलेश, मायावती, प्रियंका को दिया बड़ा झटका

बृहस्पतिवार को हांगकांग विश्वविद्यालय में एक स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया था।

पढ़ें- राजनीतिक हत्या: केरल पुलिस सोशल मीडिया पर घृणा फैलाने वाले ‘ग्रुप के एडमिन’ पर दर्ज करेगी केस

सरकार ने थ्यानआनमेन चौक पर हुई घटना में हताहत हुए व्यक्तियों की कभी भी संख्या नहीं बतायी और लोकतंत्र समर्थक आंदोलन चीन के मुख्य भूमि में अभी भी एक वर्जित विषय है। दो अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र हांगकांग और मकाओ, चीन में ऐसे स्थान थे, जहां दमनकारी कार्रवाई की बरसी पर प्रतिवर्ष मोमबत्ती के साथ प्रदर्शन की इजाजत थी। हालांकि, बाद में प्राधिकारियों ने इन पर प्रतिबंध लगा दिया।

 


लेखक के बारे में