नेपाल में संक्रमण के 1,200 से अधिक नए मामले

नेपाल में संक्रमण के 1,200 से अधिक नए मामले

नेपाल में संक्रमण के 1,200  से अधिक नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 19, 2021 3:53 pm IST

काठमांडू,19 अप्रैल (भाषा) नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,227 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 285,900 हो गए, वहीं संक्रमण से आठ और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 3,091 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मुहैया कराया गए आंकडों के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में 456 महिलाएं और 771 पुरुष शामिल हैं।

सोमवार को सामने आए नए मामलों में काठमांडू जिले से सर्वाधिक 505, ललितपुर से 97 और भक्तपुर से 32 मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि पूर्व में संक्रमण की चपेट में आए 255 लोग पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए हैं। देश में अब तक 275,555 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

भाषा

शोभना माधव

माधव


लेखक के बारे में