नाटो ने तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य के अनुसार बदलाव को अपनाया है: बाइडन

Ads

नाटो ने तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य के अनुसार बदलाव को अपनाया है: बाइडन

  •  
  • Publish Date - June 30, 2022 / 08:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

मैड्रिड, 30 जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि नाटो सैन्य गठबंधन ने दुनियाभर में तेजी से बदलते सुरक्षा हालात के अनुरूप खुद को ढालकर बदलाव को अपनाया है।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के एक सम्मेलन के समापन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बाइडन ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम सब इस बात को मानेंगे कि यह एक ऐतिहासिक नाटो सम्मेलन रहा है।’’

नाटो के तीन दिवसीय सम्मेलन में बाइडन प्रशासन द्वारा यूरोप में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को स्थायी रूप से मजबूत करने संबंधी योजना की घोषणा की गयी। इसके साथ ही तुर्की, फिनलैंड और स्वीडन के बीच नॉर्डिक देशों को नाटो में शामिल करने का रास्ता साफ करने के लिए भी सहमति बनी।

बाइडन ने कहा कि इससे पहले नाटो ने अपनी रणनीतिक अवधारणा को 12 साल पहले अद्यतन किया था जिसमें रूस को साझेदार के तौर पर अंकित किया गया था और दस्तावेज में चीन का उल्लेख भी नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘तब से दुनिया बहुत बदल गयी है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘यह सम्मेलन हमारे गठबंधनों को मजबूत करने और हमारे सामने आ रहीं चुनौतियों से निपटने के बारे में था।’’

एपी वैभव देवेंद्र

देवेंद्र