नेपाल के राष्ट्रपति ने दो अप्रैल को संसद सत्र आहूत किया

Ads

नेपाल के राष्ट्रपति ने दो अप्रैल को संसद सत्र आहूत किया

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 10:39 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 10:39 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 30 मार्च (भाषा) नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली नवगठित सरकार की सिफारिश पर दो अप्रैल को संसद के दोनों सदनों का सत्र आहूत किया।

पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 93 (1) के अनुसार बृहस्पतिवार को अपराह्न 2:00 बजे प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली का सत्र आहूत किया है।

इससे पहले दिन में सिंह दरबार में हुई कैबिनेट बैठक में राष्ट्रपति को बृहस्पतिवार को सत्र बुलाने की सिफारिश की गई थी।

भाषा

शुभम अमित

अमित