नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने का जताया भरोसा

Ads

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने बुधवार को भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - January 26, 2022 / 04:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

Nepal’s top leadership greets India

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने बुधवार को भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और विश्वास जताया कि द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  जूतों पर तिरंगा लगाकर बेचने वाली Amazon कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए थे निर्देश

नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में देउबा ने सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों और प्रौद्योगिकियों व नवाचार में प्रभावशाली प्रगति की सराहना की। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ”प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत होते रहेंगे।”

यह भी पढ़ें: हर साल औसतन 25 हजार करोड़ का कर्ज ले रही सरकार, हाल ही में लिया 2 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज

इस अवसर पर नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई दी। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति भंडारी ने ”भारत के राष्ट्रपति को अच्छे स्वास्थ्य और भारत के लोगों की निरंतर प्रगति व समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं।”

बयान में कहा गया है, ”राष्ट्रपति ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष की भी बधाई और शुभकामनाएं दीं, जिसे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।”

नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का ने भी भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक अलग संदेश भेजा। बयान में कहा गया है, ”उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे।”