यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को के सभी चार हवाई अड्डे बंद

Ads

यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को के सभी चार हवाई अड्डे बंद

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 08:50 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 08:50 PM IST

मॉस्को, 22 फरवरी (भाषा) रूस के वायु रक्षा बलों द्वारा एक घंटे के भीतर 11 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किए जाने के बीच राजधानी के सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को रविवार दोपहर को बंद कर दिया गया।

सुरक्षा चिंताओं के कारण अगली सूचना तक इन हवाई अड्डों को बंद किया गया।

रूस की नागर विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों- दोमोदेदेवो, वनुकोवो, ज़ुकोवस्की और शेरेमेतयेवो पर हवाई यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं।

मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने मैक्स चैनल पर कहा, ‘वायु सुरक्षा बलों ने मॉस्को की ओर उड़ान भरने वाले एक और ड्रोन को रोक दिया।’

सोबयानिन ने शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) सोशल मीडिया पर नवीनतम पोस्ट में लिखा, ‘कुल 11 ड्रोन नष्ट किए जा चुके हैं।’’

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के ड्रोन मॉस्को समेत उसके विभिन्न क्षेत्रों पर नियमित रूप से हमला करते हैं। वहीं, रूस भी मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर यूक्रेन पर हमले कर रहा है।

एपी आशीष सुभाष

सुभाष