नाइजीरियाई सेना ने झड़पों में 45 डाकुओं को मार गिराया

Ads

नाइजीरियाई सेना ने झड़पों में 45 डाकुओं को मार गिराया

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 11:36 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 11:36 PM IST

अबुजा, सात मार्च (एपी) नाइजीरिया की सेना ने देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 45 डाकुओं को मार गिराया। सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कटसीना प्रांत के आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के आयुक्त नासिर मुआजू ने एक बयान में कहा कि सेना और सशस्त्र डाकुओं के बीच झड़पें शुक्रवार को हुईं।’’

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को डाकुओं ने इलाके से मवेशी चुराने का प्रयास किया था लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

मुआजू ने कहा, ‘‘इसका बदला लेने के लिए, छह मार्च को डाकू बड़ी संख्या में उस क्षेत्र में वापस आए। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सेना ने सभी 45 डाकुओं को मार गिराया।’’

एपी अविनाश अमित

अमित