सिंगापुर में स्थानीय समुदाय में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया

Ads

सिंगापुर में स्थानीय समुदाय में कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 13 अक्टूबर (भाषा) सिंगापुर में मंगलवार को स्थानीय समुदाय या विदेशी कामगार डार्मेटरी में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। गत फरवरी के बाद से ऐसा पहली बार हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में मंगलवार को कोविड-19 के बाहर से आये चार नये मामलों का पता चला जिससे देश में इसके कुल मामले बढ़कर 57,884 हो गए।

सिंगापुर में प्रवासी श्रमिक के संक्रमित होने का पहला मामला गत आठ फरवरी को सामने आया था। उससे दो सप्ताह पहले देश में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था।

सोमवार को सिंगापुर में कोविड-19 से 28वीं मौत हुई थी।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा