इस वक्त अमेरिकी चुनाव पर कोई टिप्पणी नहीं : संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता

Ads

इस वक्त अमेरिकी चुनाव पर कोई टिप्पणी नहीं : संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता

  •  
  • Publish Date - November 5, 2020 / 04:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, पांच नवंबर (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि वह इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं और पूरी प्रक्रिया पर करीब से नजर रखी जा रही है।

प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को कहा, ‘‘ नहीं, इस समय नहीं। मेरा मतलब है कि हम निश्चित तौर पर पूरी प्रक्रिया पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। अब भी प्रक्रिया चल रही है। इस समय हम टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।’’

प्रवक्ता ने यह जबाव अमेरिकी चुनाव के बारे में उनकी राय पूछे जाने पर दिया।

भाषा धीरज शोभना

शोभना