उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के परिजन के लिए बनाया नया आवासीय परिसर

Ads

उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के परिजन के लिए बनाया नया आवासीय परिसर

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 08:48 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 08:48 AM IST

सियोल, 16 फरवरी (एपी) उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि उसने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रूस की तरफ से लड़ने और प्राण गंवाने वाले देश के सैनिकों के परिजन के लिए प्योंगयांग में एक नया आवासीय परिसर तैयार किया है।

यह कदम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की ओर से युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का नया कदम है।

सरकारी मीडिया में जारी तस्वीरों में किम आवासीय परिसर की नयी सड़क पर चलते और कुछ सैनिकों के घर जाते दिखे। उनके साथ उनकी बेटी किम जू ए भी थीं, जिन्हें अपने पिता का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

हाल के महीनों में उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में लड़ने के लिए भेजे गए सैनिकों की काफी प्रशंसा की है और प्रचार किया है। देश में एक स्मारक दीवार और एक संग्रहालय भी बनाया गया है। जानकारों का मानना है कि यह कदम एकता बढ़ाने और जन असंतोष के खतरे को कम करने की कोशिश है।

हाल के महीनों में किम ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए हजारों सैनिक, मिसाइल, बड़ी मात्रा में सैन्य साजो सामान भेजे हैं। माना जा रहा है कि दोनों देश वाशिंगटन के साथ टकराव का सामना करने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने पिछले हफ्ते सांसदों को बताया था कि युद्ध में उत्तर कोरिया के करीब 6,000 सैनिक हताहत हुए हैं, हालांकि खुफिया एजेंसी ने यह नहीं बताया कि कितने सैनिक मारे गए।

एपी खारी शोभना

शोभना