रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागे बैलेस्टिक मिसाइल, समुद्र में दिखा भयावह

बैलेस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी समुद्र की ओर दागी है। यह नहीं पता चला है कि वह कितनी दूरी पर जाकर गिरी है, suspected ballistic missile

रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागे बैलेस्टिक मिसाइल, समुद्र में दिखा भयावह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: March 5, 2022 11:56 am IST

North Korea tests suspected ballistic missile : सियोल, (एपी) उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र में एक संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह जानकारी उसके पड़ोसी देश की सेना ने दी।

यह भी पढ़ें: अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए नहीं लगाना होगा थाने के चक्कर, 7 दिन के भीतर हो जाएगा पुलिस वेरिफिकेशन

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग से संभावित बैलेस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी समुद्र की ओर दागी है। यह नहीं पता चला है कि वह कितनी दूरी पर जाकर गिरी है।

यह भी पढ़ें:  वन विभाग के SDO पर अपनी पत्नी का Facebook अकाउंट हैक करने का आरोप, दर्ज हुआ IT के तहत मामला

जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी जोर देकर कहा कि संभावित हाथियर बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुह हून इस परीक्षण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें:  एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में संविदा कर्मचारी, आदेशों की प्रतियां जलाकर किया विरोध

इस परीक्षण पर अमेरिका या उसकी सेना द्वारा तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। नवीनतम परीक्षण दक्षिण कोरिया और जापान के उस दावे के करीब एक सप्ताह बाद किया गया है जिसमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया ने रविवार को बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो करीब 300 किलोमीटर की दूरी तक और करीब 600 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई।

यह भी पढ़ें: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने चुनाव से पहले ठोका ताल, कहा- हम तो हैं योद्धा

उत्तर कोरिया ने बाद में कहा कि उसका परीक्षण कैमरा प्रणाली के लिए था क्योंकि उसकी योजना टोही उपग्रह में उसे लगाने की है।

 


लेखक के बारे में