कैंसर और हार्ट की बीमारियों का अंत करेगा एक ही टीका, लाखों लोगों की बचेगी जान!

Cancer And Heart Patients Vaccine:कोरोना के बाद से हार्ट अटैक से मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन इस टेंशन के बीच कैंसर और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है।

कैंसर और हार्ट की बीमारियों का अंत करेगा एक ही टीका, लाखों लोगों की बचेगी जान!
Modified Date: April 9, 2023 / 06:32 pm IST
Published Date: April 9, 2023 6:29 pm IST

Cancer And Heart Patients Vaccine: लंदन: पूरी दुनिया में लोग कैंसर जैसे खतरनाक रोग और दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट की माने तो भारत में अकेले साल 2022 तक कैंसर रोगियों की संख्या 14.61 लाख पर पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना के बाद से हार्ट अटैक से मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन इस टेंशन के बीच कैंसर और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है।

cancer and heart diesease vaccine: एक अमेरेकी एक्सपर्ट्स ने बताया कि कैंसर, हृदय रोग के लिए टीके दशक के अंत तक तैयार हो जाएंगे। विशेषज्ञों ने कहा है कि कैंसर सहित कई स्थितियों के लिए नए टीकों के एक महत्वपूर्ण सेट से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है।

जानें कब तक तैयार हो जाएंगे टीके

Cancer And Heart Patients Vaccine: द गार्जियन की खबर के अनुसार, एक प्रमुख फार्मास्युटिकल फर्म ने कहा कि उसे विश्वास है कि कैंसर, हृदय और ऑटोइम्यून बीमारियों और अन्य स्थितियों के लिए टीके 2030 तक तैयार हो जाएंगे। इन टीकाकरणों के अध्ययन भी जबरदस्त रिजल्ट दिखा रहे हैं। फार्मास्युटिकल कंपनी मॉडर्ना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पॉल बर्टन ने कहा कि उनका मानना है कि फर्म सभी प्रकार के रोग क्षेत्रों के लिए कम से कम पांच साल में इस तरह के उपचार की पेशकश करने में सक्षम होगी। रिसर्चर्स ने कहा कि 15 सालों की प्रगति को 12 से 18 साल में हासिल कर लिया गया है। यह सिर्फ कोरोना वैक्सीन की वजह से हुआ है।

आखिर कौन बना रहा है टीका?

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, अग्रणी कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने वाली फर्म कैंसर के टीके विकसित कर रही है जो विभिन्न प्रकार के ट्यूमर को टार्गेट करते हैं। बर्टन ने कहा, ‘हमारे पास वह टीका होगा और यह अत्यधिक प्रभावी होगा और यह लाखों लोगों की जान बचाएगा। मुझे लगता है कि हम दुनिया भर के लोगों को कई अलग-अलग ट्यूमर प्रकारों के खिलाफ व्यक्तिगत कैंसर के टीके देने में सक्षम होंगे।

read more: शंकर की ताबड़तोड़ पारी से गुजरात ने चार विकेट पर 204 रन बनाये

read more: Bijapur News: जिले में ये इलाका बना वन तस्करी का अड्डा, धडल्ले से हो रही सागौन की तस्करी


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com