न्यूयॉर्क हार्बर में नाव पलटी, महिला और पांच महीने की बच्ची की मौत

न्यूयॉर्क हार्बर में नाव पलटी, महिला और पांच महीने की बच्ची की मौत

न्यूयॉर्क हार्बर में नाव पलटी, महिला और पांच महीने की बच्ची की मौत
Modified Date: August 10, 2026 / 08:20 am IST
Published Date: August 10, 2026 8:20 am IST

न्यूयार्क, 10 अगस्त (एपी) न्यूयॉर्क हार्बर में एक नौका पलटने से उसमें सवार महिला और उसकी पांच महीने की बच्ची की मौत हो गई। अमेरिकी तटरक्षक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।

तटरक्षक बल ने बताया कि नौका संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस नौका का इस्तेमाल अवैध रूप से किया जा रहा था।

अमेरिकी तटरक्षक बल के अनुसार, 22 फुट लंबी बेलाइनर स्पीडबोट स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब 10:25 बजे लिबर्टी द्वीप के पास पलट गई। विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी इसी द्वीप पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि नौका पलटने के बाद 12 लोगों को बचा लिया गया। बाद में गोताखोरों ने 27 वर्षीय महिला और उसकी पांच महीने की बच्ची को खोज निकाला।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तटरक्षक बल के मुताबिक, हादसे में बचाए गए अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

तटरक्षक बल के न्यूयॉर्क सेक्टर की कमांडर कैप्टन डोरेन मैकार्थी ने कहा कि इस दुखद घटना में जनहानि से हम बेहद दुखी हैं और इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार और उनके प्रियजनों के साथ हैं।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि नौका संचालक मैनुअल हर्नांडेज(46) के खिलाफ लापरवाही से लोगों की जान खतरे में डालने के 13 आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

एपी रंजन शोभना

शोभना


लेखक के बारे में