यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस के निजनेकाम्स्क शहर में 12 लोगों की मौत, 39 घायल
यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस के निजनेकाम्स्क शहर में 12 लोगों की मौत, 39 घायल
कीव, 10 अगस्त (एपी) यूक्रेन की ओर से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। तातारस्तान क्षेत्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूक्रेन ने हाल के महीनों में लगभग रोज ही, लंबी दूरी के ड्रोन के जरिए रूस के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। इन हमलों से रूस में ईंधन की कमी की स्थिति पैदा हुई है, तेल शोधन क्षमता प्रभावित हुई है और आम जनता में चिंता बढ़ी है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि यह अभियान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर आने और चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के प्रेस सेवा कार्यालय के अनुसार, निजनेकाम्स्क शहर में सोमवार सुबह औद्योगिक और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाकर ‘‘बड़ा’’ ड्रोन हमला किया गया।
निजनेकाम्स्क यूक्रेन की सीमा से करीब 1,200 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2.40 लाख है। यह शहर रूस का एक महत्वपूर्ण तेल शोधन केंद्र है, जहां दो तेल रिफाइनरी और एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र स्थित हैं।
जेलेंस्की ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘हम पूरी तरह से उचित जवाब दे रहे हैं और रूस के हर हमले का जवाब दिया जाएगा। रूस का युद्ध अब अपने ही घर यानी रूस में अधिक से अधिक महसूस किया जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस युद्ध के अब भी जारी रहने का एकमात्र कारण रूस की इसे समाप्त करने की अनिच्छा है।’’
एपी मनीषा शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस के निजनेकाम्स्क शहर में 12 लोगों की मौत, 39 घायल
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm