इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव में वोटिंग की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस बार भी पाक की चुनावी राजनीति भारत के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। इस बार कश्मीर से बड़ा मुद्दा मोदी और भारत के साथ रिश्ते हैं। भारत के नाम से परहेज करने वाली नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने भी आखिरी दिनों में इस संबंध में खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सारगोधा की रैली में भारत पर हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत से हर मामले में अच्छा है। उन्होंने कहा कि वे वजीरे-ए-आजम बनें तो पाकिस्तान को भारत से बेहतर बना दूंगा। दुश्मन भारत से आगे पाकिस्तान को नहीं ले गया तो मेरा नाम बदल देना। भारतीय वाघा बार्डर आएंगे और पाकिस्तान को अपना आका बोलेंगे।
ये भी पढ़ें-अमेजन के जंगलों में 22 सालों से अकेले रहने वाला शख्स कैमरे में कैद
पीपीपी और पीटीआई नेता पहले से ही लगातार मोदी और शरीफ की दोस्ती को अपनी रैलियों में उठा रहे हैं। पीटीआई की हर रैली में उसके समर्थक नारा लगाते हैं, मोदी का जो यार है, वो गद्दार है। उधर, बलूचिस्तान में भारत सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है। क्षेत्रीय पार्टी बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) 13 जुलाई को मस्तूंग विस्फोट में भारत का हाथ बता रही है। इसमें 128 लोग मारे गए थे।
ये भी पढ़ें-लंदन में भारतीय बच्चे की गायकी और हारमोनियम की धुन पर झूमे विदेशी
बलूचिस्तान के मस्तूंग विस्फोट में बीएपी उम्मीदवार सिराजरायसानी भी मारा गया था। बीएपी सिराज की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है, जिसमें वह तिरंगे पर खड़ा नजर आ रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भारत की खुफिया एजेंिसयों ने उसे इसीलिए मरवा दिया। अब सिराज का भाई सरफराज सोशल मीडिया पर भारत विरोधी मुहिम को आगे बढ़ा रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगे का अपमान कर रहा है। पाक में करीब 100 सीटों पर भारत और पीएम मोदी चुनावी मुद्दा हैं। बलूचिस्तान में नेशनल असेंबली की 16 सीटें हैं।
वेब डेस्क IBC24