Pakistan Army Helicopter Crash: POK में क्रैश हुआ सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर, इतने लोगों की हुई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
Pakistan Army Helicopter Crash: पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
Pakistan Army Helicopter Crash/Image Credit: X Handle
- पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।
- हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
- फ़िलहाल मृतकों का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है।
Pakistan Army Helicopter Crash: नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू शुरू कर दिया है। फ़िलहाल मृतकों का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है। यह हेलिकॉप्टर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
हेलीकॉप्टर सवार सभी की मौत
पाकिस्तानी अखबार के अनुसार, ‘पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर टेक्निकल दिक्कतों के चलते मुजफ्फराबाद के पास उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी लोग मारे गए. जानकारी पाकिस्तान मीडिया ने इंटर सर्विसेज पब्लिश रिलेशन के हवाले से दी है। उन्होंने बताया है कि इसमें से कोई भी जीवित नहीं बचा है। (Pakistan Army Helicopter Crash) सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि, हेलीकॉप्टर किसी तकनीकी खराबी की वजह से गिरा। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू और रिकवरी टीमें मौके पर पहुंच गईं। एक न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों की कुल संख्या हो अभी तय नहीं है।
An Mi-17 helicopter of Pakistan Army Aviation crashed near Muzaffarabad during take-off “due to a technical fault”. All personnel on board embraced martyrdom. There were no survivors, reports Pakistan’s Dawn, citing Inter-Services Public Relations (ISPR)
— ANI (@ANI) June 10, 2026
पीओके के नीलम वैली में हुआ हादसा
Pakistan Army Helicopter Crash: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह हादसा पीओके के नीलम वैली में हुआ है। ISPR ने नहीं बताया कि कितने सैनिक सवार थे। (Pakistan Army Helicopter Crash) पीओके में प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान सेना ने हेलिकॉप्टर तैनात किए हुए हैं। माना जा रहा है कि यहां पायलट समेत 20 सैनिक सवार थे। दो दिन पहले भी बलूचिस्तान में एक पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर गिरा था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- IPO Listing News: लिस्टिंग डे पर ही रॉकेट बना यह IPO! भारी प्रीमियम के साथ शुरुआत, क्या आप रह गए पीछे?
- Meenakshi Natarajan Nomination Case: मिनाक्षी नटराजन नामांकन मामले में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने खारिज की याचिका
- TMC-Congress Merger Speculation: कांग्रेस में होगा ममता की TMC का विलय? भतीजे अभिषेक ने की इस बड़े पद की मांग, जानिए दिल्ली की बैठक में क्या-क्या हुआ

Facebook


