पाकिस्तान में नई सरकार के लिए वोटिंग,बैलेट पेपर से मतदान, इमरान-नवाज की पार्टी के बीच मुकाबला

Ads

पाकिस्तान में नई सरकार के लिए वोटिंग,बैलेट पेपर से मतदान, इमरान-नवाज की पार्टी के बीच मुकाबला

  •  
  • Publish Date - July 25, 2018 / 03:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

पाकिस्तान में 841 निर्वाचन क्षेत्रों में नई सरकार के लिए वोट डाले जा रहे हैं। शाम छह बजे वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के कुछ देर बाद मतों की गिनती शुरू होगी और कल दोपहर तक नतीजे भी आ जाएंगे। चुनाव में हिंसा की आशंका के बीच पूरा पाकिस्तान छावनी में तब्दील हो गया है। लाहौर, कराची, इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं। हर बूथ पर सेना और रेंजर्स की भी तैनाती की गई है। वहीं पेशावर में हजारों कफन का ऑर्डर भी दिया गया है।

पढ़ें-कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन. पुतले को बचाया डूबने से

मुख्य मुकाबला क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ और पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग के बीच है। नवाज, मरियम और उनके पति भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। वहीं कट्टर मौलवियों सहित 12,570 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। नेशनल असेंबली की कुल 342 सीटें हैं। जिनमें 272 सीटों पर सीधे चुनाव हो रहे हैं। 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें अल्पसंख्यकों के लिए रिजर्व हैं। सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को जादुई आंकड़ा 172 हासिल करना होगा। 

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी का रवांडा में भव्य स्वागत, रवांडा को 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेश

हालांकि, पाक के 8 राष्ट्रीय एवं प्रांतीय असेम्बली निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव स्थगित कर दिया गया है। यहां एक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया गया है, जबकि अन्य सात में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता हनीफ अब्बासी को इफेड्रीन कोटा मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के कारण चुनाव स्थगित किया गया। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईपीसी) ने पीके -78 पेशावर , पीपी -87 मियांवाली , पीएस -87 मलीर , पीके -99 डेरा इस्माइल खान , पीबी -35 मस्तुंग , पीपी -103 और एनए -103 फैसलाबाद निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव स्थगित कर दिया है। पाकिस्तान में कोई भी प्रधानमंत्री पांच साल तक का अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। इसे देखते हुए वहां लोकतांत्रिक चुनाव की अहमियत समझी जा सकती है। 

पढ़ें- पाक चुनाव में भारत-मोदी बना मुद्दा, शहबाज का दावा- 6 माह में भारत से आगे होगा पाकिस्तान

पाकिस्तान में आम चुनाव, बैलेट पेपर से ही हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव नतीजे रात 9 बजे से ही आना शुरू हो सकते हैं, हालांकि आधी रात के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। पाकिस्तान में करीब 10.5 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं। हर मतदाता दो सीटों के लिए वोट डालेगा, एक नेशनल एसेंबली और दूसरी प्रांतीय एसेंबली की।

 

वेब डेस्क, IBC24