पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की

Ads

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 03:49 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 03:49 PM IST

पेशावर, 12 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक अज्ञात हमलावर ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना पहाड़ी जिले बुनेर में हुई।

शुरुआती खबरों के मुताबिक, कांस्टेबल मिस्कीन जादा एक पुलिस चौकी के अंदर बैठा था कि तभी एक आतंकवादी वहां घुसा और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर वहां से भाग गया।

बताया जा रहा है कि संदिग्ध हमलावर कई दिन से उस इलाके में रह रहा था और सुरक्षा एजेंसियों की उस पर नजर थी।

आतंकवाद निरोधक विभाग ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

हमले के बाद पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी, फॉरेंसिक सबूत एकत्र किए और संदिग्ध का पता लगाने तथा उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वर्ष के पहले छह महीनों में ड्यूटी के दौरान 122 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

भाषा संतोष नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल