पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने चीन के चांग्शा शहर में सैनी हेवी इंडस्ट्री की इकाई का दौरा किया

Ads

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने चीन के चांग्शा शहर में सैनी हेवी इंडस्ट्री की इकाई का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 08:04 PM IST

बीजिंग, 26 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी चीन की यात्रा के दौरान रविवार को हुनान प्रांत के चांग्शा स्थित सैनी हेवी इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड का दौरा किया। पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी ने यह जानकारी दी।

एपीपी के अनुसार, जरदारी को सैनी समूह के चेयरमैन तांग शिउगुओ ने कंपनी की उन्नत विनिर्माण प्रणाली, उत्पाद श्रृंखला और अनुसंधान एवं विकास में जारी निवेश के बारे में जानकारी दी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया था कि राष्ट्रपति जरदारी 25 अप्रैल से एक मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को मजबूत करना है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति 25 से 27 अप्रैल तक हुनान प्रांत के चांग्शा और 28 अप्रैल से एक मई तक हैनान प्रांत के सान्या का दौरा करेंगे।

सैनी हेवी इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के परिसर में जरदारी को कंपनी के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

भाषा योगेश रंजन

रंजन