लॉकडाउन से बचने के लिए पाकिस्तान टीकाकरण अभियान में तेजी लाएगा:मंत्री

लॉकडाउन से बचने के लिए पाकिस्तान टीकाकरण अभियान में तेजी लाएगा:मंत्री

लॉकडाउन से बचने के लिए पाकिस्तान टीकाकरण अभियान में तेजी लाएगा:मंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: May 31, 2021 8:11 pm IST

इस्लामाबाद, 31 मई (भाषा) पाकिस्तान सरकार जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाले ईद उल-अज़हा (बकरीद) त्योहार के आसपास लॉकडाउन की संभावना से बचने के लिए आने वाले सप्ताहों में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के अभियान में तेजी लाएगी।

देश के योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि बकरीद के दौरान कड़े प्रतिबंधों से बचने के लिए सरकार ने जुलाई के अंतिम सप्ताह तक अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा, ” हमारे आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक टीके की 70 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से करीब 20 लाख लोगों को दोनों खुराक दी गई हैं।”

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में