जलवायु से जुड़े कार्यों में प्रतिवर्ष 1200 अरब रुपये खर्च करे पाकिस्तान: आईएमएफ
जलवायु से जुड़े कार्यों में प्रतिवर्ष 1200 अरब रुपये खर्च करे पाकिस्तान: आईएमएफ
(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह अपने सालाना सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का एक प्रतिशत यानी मौजूदा अनुमान के आधार पर 1240 अरब रुपये से अधिक धनराशि जलवायु से जुड़े कार्यों में निवेश करे ताकि मौसम संबंधी घटनाओं विशेषकर बाढ़ से निपटने की तैयारियां की जा सके। बृहस्पतिवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार आईएमएफ ने एक विशेष नीतिगत परामर्श में कहा कि विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) के तहत राजकोषीय, श्रम बाजार, व्यापार और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों (एसओई) में सुधारों से पाकिस्तान की विकास दर में दो प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है और असमानता कम हो सकती है।
आईएमएफ ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जलवायु-अनुकूल बुनियादी ढांचे में निवेश प्राकृतिक आपदा के कारण विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को एक तिहाई तक कम कर सकता है।
आईएमएफ ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद की लगभग एक प्रतिशत रकम बुनियादी ढांचे में निवेश करने से पाकिस्तान की जलवायु संबंधी समस्याएं कम होंगी और इस तरह के निवेश से प्राकृतिक आपदाओं से विकास पर पड़ने वाले प्रभाव को लगभग एक तिहाई तक कम किया जा सकेगा।
भाषा जोहेब अविनाश
अविनाश
लेखक के बारे में
Web Title: जलवायु से जुड़े कार्यों में प्रतिवर्ष 1200 अरब रुपये खर्च करे पाकिस्तान: आईएमएफ
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pmखबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति
01 Oct 2026 | 7:37 pm‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल
01 Oct 2026 | 7:16 pmयूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की
01 Oct 2026 | 7:11 pmअधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण
01 Oct 2026 | 5:45 pm