पाकिस्तानी गृह मंत्री को सभा के दौरान मारी गई गोली, खतरे से बाहर
पाकिस्तानी गृह मंत्री को सभा के दौरान मारी गई गोली, खतरे से बाहर
लाहौर। चुनाव से पूर्व पाकिस्तान के गृहमंत्री अहसन इकबाल पर आज एक रैली के दौरान जानलेवा हमला किया गया है। पंजाब प्रांत में आयोजित इस रैली के बाद दागी गई गोली इकबाल के दाएं कंधे पर लगी। फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक जिस वक्त इकबाल पर गोली चलाई गई उस वक्त वे नरोवल कंजरूर तहसील में एक नुक्कड़ सभा में बोल रहे थे। गोली लगने के बाद इकबाल को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में ले जाया गया। संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। उसने 30 बोर की रिवॉल्वर से गोली चलाई थी।
यह भी पढ़ें : नर्मदा पर IBC24 की पड़ताल पर गरमाई सियासत, कमलनाथ बोले कितने पौधे लगे, सच सामने आ गया
पंजाब सरकार ने ट्विटर पर जानकारी दी कि ‘एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है’। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता तलाल चौधरी ने बताया कि इकबाल खतरे से बाहर हैं। चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


