पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 75 विद्रोहियों को मार गिराया

Ads

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 75 विद्रोहियों को मार गिराया

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 09:19 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 09:19 PM IST

इस्लामाबाद, 10 जुलाई (एपी) अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सैनिकों, पुलिस और आम नागरिकों पर हुए हमलों के लिए जिम्मेदार एक प्रतिबंधित अलगाववादी गुट के खिलाफ कई दिनों तक चले अभियान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 75 विद्रोहियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घोषणा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के दौरे के एक दिन बाद की गई। उन्होंने हमलों में मारे गए 42 लोगों के परिवारों से कहा था कि उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।

बलूचिस्तान सरकार के अनुसार, सेना, फ्रंटियर कोर और पुलिस का अभियान सोमवार देर रात शुरू हुआ। यह अभियान तब शुरू हुआ जब बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के दर्जनों लड़ाकों ने मंगी बांध के पास एक पुलिस चौकी पर हमला किया। इस बांध से क्वेटा और आस-पास के इलाकों में लाखों लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है।

एपी शफीक माधव

माधव