मुंबई, 10 जुलाई (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एल एंड टी फाइनेंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 902 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 701 करोड़ रुपये था।
एल एंड टी द्वारा प्रवर्तित इस कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन और शुल्क बढ़कर 10.47 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 10.22 प्रतिशत थी।
एकीकृत ऋण खाता सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि खुदरा वितरण में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
इन तीन महीनों के दौरान असुरक्षित माने जाने वाले व्यक्तिगत ऋण का वितरण दोगुने से भी अधिक बढ़कर 4,380 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण