पाकिस्तानी पोत को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की अनुमति दी गई, पहले नहीं मिली थी इजाजत

Ads

पाकिस्तानी पोत को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने की अनुमति दी गई, पहले नहीं मिली थी इजाजत

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 05:22 PM IST

कराची, 13 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के दो व्यापारिक पोतों को सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात जाने की अनुमति दे दी गई, जबकि पहले उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी।

‘पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन’ (पीएनएससी) के ये दोनों व्यापारिक जहाज (शालीमार और खैरपुर) ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद फारस की खाड़ी में जाने वाले पहले पाकिस्तानी जहाज हैं।

पीएनएससी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को ईरानी अधिकारियों ने इन दोनों पोतों को रोक दिया था और उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से लौट जाने को कहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके फारस की खाड़ी में जाने की अनुमति मिल गई।’’

पोत के कप्तान (आसिफ और शाहीन) अब कुवैत और दास द्वीप की ओर रवाना हो चुके हैं, जहां से वे लाखों लीटर डीजल और कच्चा तेल लेकर लौटेंगे।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा